Delhi Monsoon Rains: दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई जगह जलभराव से यातायात प्रभावित
ABP News
राजधानी में आज सुबह आसमान साफ रहा. न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
Delhi Monsoon Update: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया. लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है. बारिश की वजह से राजधानी के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है. इस कारण यातायात भी प्रभावित हो गया. मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली और उसके आसपास बादल गरज के साथ बारिश की संभावना जताई थी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. इसमें बताया गया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 फीसदी दर्ज की गई. शहर में बीते 24 घंटे में सात मिमी बारिश हुई.More Related News