
Delhi Metro: नजफगढ़-ढांसा बस स्टैण्ड, पिंक लाइन खंड की शुरुआत इसी हफ्ते से
NDTV India
पिंक लाइन पर 38 मेट्रो स्टेशन हैं. इन खंडों पर मेट्रो का संचालन शुरू होने के साथ ही दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क का दायरा 390 किलोमीटर लंबा हो जाएगा. दिल्ली मेट्रो के पूरे नेटवर्क में 286 स्टेशन होंगे.
दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन का विस्तार कर बनाए गए नजफगढ़-ढांसा बस स्टैण्ड और त्रिलोकपुरी में पिंक लाइन गलियारे के एक छोटे से खंड का इसी हफ्ते छह अगस्त को उद्घाटन किया जाएगा. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. दिल्ली मेट्रो रेल कोरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि केंद्रीय आवासीय और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इन दो खंड़ों का शुभारंभ करेंगे.










