
Delhi Meerut Expressway कल से शुरू, सिर्फ 60 मिनट में पहुंचिए मेरठ
Zee News
दिल्ली से मेरठ का सफर आसान होने जा रहा है. 1 अप्रैल से Delhi Meerut Expressway खोल दिया जाएगा, इसके बाद मात्र 50 मिनट में दिल्ली से मेरठ पहुंच सकते हैं.
नई दिल्ली: दिल्ली से मेरठ का सफर आसान होने वाला है. अब दिल्ली से मेरठ मात्र 50 मिनट में पहुंचा जा सकेगा. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (Delhi-Meerut Expressway) एक अप्रैल से खोल दिया जाएगा. इससे पहले मंगलवार को इसे ट्रायल के लिए खोला गया, लेकिन औपचारिक रूप से 1 अप्रैल से ही इस पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (Delhi-Meerut Expressway) से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों का सफर आसान होगा. दिल्ली से मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, शामली, मुजफ्फरनगर के साथ उत्तराखंड के लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे. यह एक्सप्रेस-वे दिल्ली अक्षरधाम से नोएडा मोड़- गाजीपुर मुर्गा मंडी- इंदिरापुरम- डूडा हेडा- डासना- ईस्टर्न पेरिफेरल को कनेक्ट करेगा.More Related News
