
Delhi: Kala Jathedi Gang के 2 शॉर्पशूटर Special Cell ने दबोचे, हत्या की वारदात को देने जा रहे थे अंजाम
Zee News
Kala Jathedi Gang Sharpshooter Arrests: बदमाश प्रियव्रत पर आरोप है कि उसने 6 मार्च को दिल्ली के बवाना में सिविल डिफेंस के वॉलियंटर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके अलावा छावला में फाइनेंसर नरेश का कई राउंड गोली मारकर कथित रूप से मर्डर कर दिया था.
नई दिल्ली: देश की राष्ट्रीय राजधानी में दिनदहाड़े हत्या की कई वारदातों को अंजाम देने वाले बेखौफ बदमाशों को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गिरफ्तार (Kala Jathedi Gang's Sharpshooter Arrests) कर लिया है. स्पेशल सेल (Special Cell) ने हत्या करने जा रहे बदमाशों को वारदात के पहले ही पकड़ लिया. बता दें कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) को मोस्ट वांटेड बदमाश काला झटैडी गैंग के शॉर्पशूटर (Kala Jathedi Gang's Sharpshooter) प्रियव्रत और रोहित को पकड़ने में कामयाबी मिली है. बदमाश प्रियव्रत पर दिल्ली-एनसीआर में कई मामले दर्ज हैं.More Related News
