
Delhi Crime: हत्या के आरोप में जेल में बन्द था, पैरोल पर आया और दूसरी हत्या कर दी
NDTV India
दिल्ली के द्वारका में पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने 2016 में अपने स्कूल टीचर की हत्या कर दी, वो जेल गया हाल ही में वो तीन महीने के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आया और एक बर्थडे पार्टी में अपने चचेरे भाई के साथ 2 लड़कों को चाकू मार दिए जिसमें एक कि मौत हो गई.












