
Delhi Crime: किसानों से 3.5 करोड़ की ठगी का आरोपी कमीशन एजेंट गिरफ्तार
NDTV India
कुल 64 किसानों से साथ 3.5 करोड़ की ठगी की गई है. शिकायत होते ही आरोपी अपने परिवार के साथ फरार हो गया और हरियाणा के फरीदाबाद में छिप गया.
दिल्ली पुलिस की अर्थिक अपराध शाखा ने नरेला अनाज मंडी के एक कमीशन एजेंट को गिरफ्तार किया है. एजेंट पर किसानों की करीब 3.5 करोड़ की गाढ़ी कमाई की ठगी करने का आरोप है. आर्थिक अपराध शाखा के एडिशनल कमिश्नर आर के सिंह के मुताबिक साधुराम नाम के किसान और 11 अन्य किसानों ने आरोप लगाया कि उन्होंने नरेला अनाज मंडी में एक फर्म जगराम एंड संस को टनों अनाज और अन्य कृषि उत्पाद बेचे हैं. दुकान के मालिक प्रेमचंद ने वादा किया था कि वो किसानों को अच्छा ब्याज देगा. बाद में दुकान के मालिक प्रेमचंद ने शिकायतकर्ताओं को उनके बेचे गए अनाज और उनके निवेश की लागत का भुगतान करने से इनकार कर दिया और भाग गया.More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












