
Delhi Crime: अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो गैंग का भंडाफोड़, 25 पिस्टल बरामद, 3 गिरफ्तार
NDTV India
दिल्ली की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है.
दिल्ली की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक स्पेशल सेल टीमों की निगरानी में दो अलग-अलग ऑपरेशनों में अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल दो मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया. अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों सूरज परमार, रवि कुमार, प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से 25 पिस्टल और 70 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. इन हथियारों की सप्लाई दिल्ली में अपराधियों को होने वाली थी.











