
Delhi Crime: अवैध हथियारों के दो कुख्यात सप्लायर गिरफ्तार, दोनों पर था 1-1 लाख का इनाम
NDTV India
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को हथियार तस्करी के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने एक-एक लाख के इनामी दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले 2 कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों पर 1 लाख रुपये का इनाम था और ये हथियार तस्करी के 30 मामलों में पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं. स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक आरोपियों के नाम खिलाफत अली अली और तनमन सिंह हैं.More Related News













