
Delhi Cantt Rape-Murder Case: दलित परिवार से मिलने पहुंचे CM केजरीवाल के साथ धक्का-मुक्की, मंच से गिरे
Zee News
दिल्ली कैंट में नौ साल की बच्ची के कथित रेप और मौत मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा. इस दौरान कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी भी की.
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) बुधवार को दिल्ली कैंट में नौ साल की एक बच्ची के कथित रेप और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, लेकिन जिस मंच पर अरविंद केजरीवाल मौजूद थे, वहां भीड़ जमा हो गई और वह बिना कुछ बोले ही वहां से लौट आए. इस दौरान स्टेज पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ धक्का-मुक्की और नारेबाजी की गई, हालांकि सीएम केजरीवाल को चोट नहीं आई है. इसके बाद दिल्ली पुलिस अरविंद केजरीवाल को लेकर वहां से रवाना हो गई.More Related News
