
Delhi: Bread and Breakfast Scheme में हुआ संशोधन, अब 30 दिन में हो जाएगा रजिस्ट्रेशन
Zee News
दिल्ली में पर्यटन (Delhi Tourism) को बढ़ावा देने के लिए केजरीवाल सरकार कई प्रयासों में जुटी है. अब सरकार ने इस संबंध में बड़ा फैसला लिया है.
नई दिल्ली: दिल्ली में पर्यटन (Delhi Tourism) को बढ़ावा देने के लिए केजरीवाल सरकार कई प्रयासों में जुटी है. अब सरकार ने इस संबंध में बड़ा फैसला लिया है. जिसका असर दिल्ली के टूरिज्म सेक्टर पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है. दरअसल दिल्ली (Delhi) सरकार ने ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट योजना (Bread and Breakfast Scheme) के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को 90 दिन से घटाकर 30 दिन कर दिया है. इस योजना में संशोधन का प्रस्ताव शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन सदन के सामने रखा गया. जिसे विधानसभा में पारित कर दिया गया. अब इस योजना के तहत मकानों का 90 दिन के बजाय 30 दिन में ही रजिस्ट्रेशन हो जाएगा.More Related News
