
Delhi Acid Attack: फ्लिपकार्ट से खरीदा तेजाब और दोस्तों ने ही किया हमला, जानें कैसी है पीड़िता की हालत
Zee News
दिल्ली में 17 वर्षीय छात्रा पर हुए एसिड अटैक को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक लड़की पर तेजाब फेंकने वाले हमलावर कोई और नहीं उसके ही दोस्त थे. उन्होंने फ्लिपकार्ट के ये पदार्थ खरीदा था. वहीं डॉक्टर ने बताया है कि दिल्ली की तेजाब हमला पीड़िता अभी भी आईसीयू में है.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में तेजाब हमले की शिकार हुई 17 वर्षीय छात्रा अभी भी सफदरजंग अस्पताल के 'बर्न आईसीयू' में भर्ती है और होश में है. डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर में बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली छात्रा पर मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश लोगों ने कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
बैन के बावजूद बाजार में बिक रहा है तेजाब! छात्रा पर तेजाब हमले से दिल्ली के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है और प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में तेजाब की उपलब्धता पर सवाल उठने लगे हैं. पुलिस के मुताबिक, घटना के सिलसिले में मुख्य आरोपी सचिन अरोड़ा और उसके दो दोस्तों-हर्षित अग्रवाल (19) और विरेंदर सिंह (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है.
