
Delhi: सिलिंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग से चार लोगों की मौत, एक घायल
Zee News
आग एलपीजी का सिलिंडर लीक होने की वजह से लगी थी. 4 लोगों की मौत धुएं की वजह से दम घुटने से हुई है.
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में सिलिंडर ब्लास्ट के बाद आग लग गई जिसमें झुलसकर 4 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल है. ये घटना कल रात 29 जून की है. Delhi: Four people died and another person sustained burn injuries in a fire that erupted following a cylinder blast at a house in Farsh Bazar area of Shahdara last night, Delhi Fire Service Director Atul Garg says अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि घटना शाहदरा के फर्श बाजार इलाके की है. करीब 12.14 मिनट पर फर्श बाजार इलाके की भीकम सिंह कॉलोनी में एलपीजी सिलिंडर ब्लास्ट की कॉल आई. इसके बाद फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं. आग पर काबू किया गया और 5 लोगों को वहां से निकाल कर तुरंत अस्पताल भेजा गया.More Related News
