
Delhi: श्मशान घाट में मिली 9 साल की बच्ची की लाश, पुजारी समेत 4 गिरफ्तार
Zee News
दिल्ली कैंट (Delhi Cantt) इलाके में रविवार देर शाम श्मशान घाट (Crematorium Ghat) में 9 साल की बच्ची की लाश मिली थी.
नई दिल्ली: दिल्ली कैंट (Delhi Cantt) इलाके में रविवार देर शाम श्मशान घाट (Crematorium Ghat) में 9 साल की बच्ची की लाश मिली थी. पुलिस ने परिवार के बयान के आधार पर श्मशान घाट के पुजारी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में निकलकर सामने आया है कि बच्ची श्मशान घाट में कूलर से पानी लेने गई थी. तभी उसकी करंट लगने से मौत (Death) हो गई. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएगा कि बच्ची की मौत कैसे हुई.More Related News
