
Delhi: शरद पवार से मिले Sanjay Raut और Kamal Nath समेत कई बड़े नेता, महाराष्ट्र पर हुआ मंथन
Zee News
शरद पवार (Sharad Pawar) दिल्ली में हैं. रविवार को शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) पवार से मिलने पहुंचे. प्रफुल्ल पटेल ने भी एनसीपी (NCP) प्रमुख से मुलाकात की. मीटिंग के बाद राउत मीडिया से बिना बात किए निकल गए. कमलनाथ और अजीत पवार भी वहां मौजूद रहे
नई दिल्ली: महाराष्ट्र (Maharashtra ) में मुंबई (Mumbai) के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) के खुलासे के बाद प्रदेश का राजनीतिक संकट जारी है. सियासी भूचाल के बीच बीजेपी प्रदेश के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के इस्तीफे और आरोपों के निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़ी है. इस बीच एनसीपी (NCP) मुखिया शरद पवार (Sharad Pawar) ने डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरू की है. राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने आरोप लगाया है कि शरद पवार महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) को संकट से निकालने की कोशिश में लगे हैं. महाराष्ट्र की राजनीति के सीनियर नेताओं में अपना अलग रसूख रखने वाले शरद पवार फिलहाल दिल्ली में हैं. इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut), शरद पवार से मिलने दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे. प्रफुल्ल पटेल ने भी पवार से मुलाकात की. मीटिंग के बाद राउत मीडिया से बिना बात किए निकल गए. दिल्ली में हुई अहम चर्चा में जयंत पाटिल (Jayant patil) और डिप्टी सीएम अजीत पवार (Ajeet Pawar) भी मौजूद रहे.More Related News
