
Delhi में School खोलें जाएं या नहीं, सरकार ने किया विशेषज्ञों की कमेटी का गठन
Zee News
कोरोना (Coronavirus) की दूसरी लहर कम होने के बाद देश के बहुत से राज्यों में पाबंदियों के साथ स्कूलों (School) और कॉलेजों को खोला जा रहा है.
नई दिल्ली: कोरोना (Coronavirus) की दूसरी लहर कम होने के बाद देश के बहुत से राज्यों में पाबंदियों के साथ स्कूलों (School) और कॉलेजों को खोला जा रहा है. हालांकि दिल्ली में स्कूल कब खुलेंगे, इसे लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है. बताते चलें कि अब तक पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में स्कूल खोले जा चुके हैं. उत्तरप्रदेश में भी 16 अगस्त से स्कूल खुल जायेंगे. वहीं राजधानी दिल्ली (Delhi) में स्कूल खोलने को लेकर अब भी सरकार में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. कोरोना (Coronavirus) की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सरकार इस बारे में फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ाना चाहती है.More Related News
