
Delhi में सामान्य से 12 दिन पहले Monsoon आने की उम्मीद, 15 जून को दे सकता है दस्तक
Zee News
Monsoon News: IMD के अधिकारी ने कहा कि किसी इलाके में मानसून के आने की घोषणा करने के लिए मोटे तौर पर 3 तथ्यों पर विचार किया जाता है जिसमें पहला विस्तृत क्षेत्र में बारिश, दूसरा अगले 3-4 दिन बारिश की संभावना और तीसरा, पूर्वी हवाएं. इनकी गहन पड़ताल के बाद पूर्वानुमान लगाया जाता है.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल मानसून (Monsoon arrival at Delhi) सामान्य तिथि से 12 दिन पहले यानी 15 जून को दस्तक दे सकता है. यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को दी. IMD के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2008 में भी मानसून 15 जून को दिल्ली पहुंचा था. उन्होंने कहा,‘मानसून के समय से पहले आने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं. इसलिए इस बार ये मानसून 15 जून को ही दिल्ली पहुंच सकता है.’ IMD ने बताया कि उत्तरपश्चिमर बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके अगले तीन से चार दिन में ओडिशा (Odisha), झारखंड (Jharkhand) और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है. IMD ने कहा, ‘अनुकूल मौसमी परिस्थितियों की वजह से दक्षिण पश्चिमी मानसून के अगले 5 से 6 दिन के दौरान दक्षिण राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र को छोड़कर पूरे देश में छा जाने की उम्मीद है.'More Related News
