
Delhi में वहशी बेटे ने मां-बाप पर किया चाकू से हमला, पिता की मौत; मां की हालत नाजुक
Zee News
दिल्ली (Delhi) में एक सनकी युवक ने मामूली सी बात पर अपने मां-बाप का चाकू से हमला कर दिया.
नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में एक सनकी युवक ने मामूली सी बात पर अपने मां-बाप का चाकू से हमला कर दिया. घटना में पिता की मौके पर ही मौत (Murder) हो गई, जबकि मां की हालत नाजुक बनी हुई है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक यह सनसनीखेज घटना पूर्वी दिल्ली के थाना कल्याणपुर इलाके में हुई. ईस्ट विनोद नगर (East Vinod Nagar) में रहने वाला रोहित नशे का आदी था. वह फिलहाल होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है. जानकारी के मुताबिक उसने सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे अपने पिता देवेंद्र सिंह पर चाकू से वार करने शुरू कर दी.More Related News
