
Delhi में बीते 24 घंटे में हुए 3 Murder, बदमाशों के खौफ से दहली देश की राजधानी
Zee News
Husband Stabbed Wife In Delhi: दिल्ली के रोहिणी में पति ने अपनी पत्नी को सड़क पर गिराकर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए. जिसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. आए दिन मर्डर, रॉबरी और किडनैपिंग जैसे हिनियस क्राइम बढ़ रहे हैं. ऐसे ही दिल्ली के रोहिणी में पिछले 24 घंटे में दिन-दहाड़े हत्या की वारदातों तीन को अंजाम दिया गया. शुक्रवार को दिल्ली के केएन काटजू मार्ग इलाके में मामूली सी बात पर रोडरेज में दो भाइयों को बदमाशों ने गोली मार दी. जिसमें लॉ स्टूडेंट की मौत हो गई थी. इसके बाद शनिवार को विजय विहार इलाके में एक पति ने महज शक होने पर ही अपनी पत्नी को बाजार में दिनदहाड़े चाकू से कई बार गोदकर मार डाला. जिसका सीसीटीवी भी पुलिस को मिला है. पुलिस ने आरोपी पति को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान हरिश मेहता के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है.More Related News
