
Delhi में पुलिस थानों का ही हो गया चालान, मच्छर बना वजह
Zee News
दिल्ली में 58 पुलिस थानों (Delhi police stations) को मच्छर पनपने की वजह से नोटिस भेजा गया है. इन थानों का नगर निगम की तरफ से चालान भी काटा गया है.
नई दिल्ली: अक्सर आपने पुलिस थानों में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होते देखी होगी लेकिन दिल्ली में थानों के खिलाफ ही कार्रवाई हो गई. दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) दिल्ली में 58 पुलिस थानों को नोटिस भेजे हैं. नोटिस भी मच्छरों की वजह से भेजे गए हैं. दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) ने अपने इलाके के उन 58 पुलिस थानों को नोटिस जारी किया है, जिनके परिसरों में मच्छर पनपते हुए मिले हैं. निगम के अधिकारियों ने बताया कि एसडीएमसी के लोक स्वास्थ्य विभाग द्वारा निकाय क्षेत्र में स्थित पुलिस थानों में मच्छरों के पनपने की जांच अभियान के बाद यह कदम उठाया गया.More Related News
