
Delhi में नहीं थम रही Corona की रफ्तार: पिछले 24 घंटों में 25,986 New Cases आए सामने, 368 की मौत
Zee News
राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. बुधवार को यहां कोरोना वायरस (Coronavirus) के 25,986 नए मरीजों की पुष्टि हुई और संक्रमण की वजह से 368 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. बुधवार को यहां कोरोना वायरस (Coronavirus) के 25,986 नए मरीजों की पुष्टि हुई और संक्रमण की वजह से 368 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, नए मामलों के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले 10,53,701 हो गए हैं, जबकि मृतक संख्या 14,616 पर पहुंच गई है. बुलेटिन में बताया गया है कि राजधानी में पिछले 24 घंटे में 81,829 नमूनों की जांच की गई थी और संक्रमण दर 31.76 प्रतिशत हो गई है. इस बीच, दिल्ली में कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 99,752 हो गई है और 9,39,333 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं. बुलेटिन में बताया गया है कि राजधानी में पिछले 24 घंटे में 51,718 लोगों को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगाई गई है.More Related News
