
Delhi में थमने लगी कोरोना की रफ्तार, एक दिन में आई 31 फीसदी की गिरावट
Zee News
कोविड से उबरने की दर 93.65 प्रतिशत है. दिल्ली में सक्रिय कोविड मामलों की दर 4.87 प्रतिशत है.
नई दिल्लीः दिल्ली में सोमवार को पिछले 24 घंटों में कोविड के 12,527 नए मामले दर्ज किए गए, जो रविवार के 18,286 मामलों की तुलना में 31 फीसदी कम है. पिछले दिन 28 लोगों की तुलना में चार कम, 24 मौतें हुई हैं.
क्या है दिल्ली में संक्रमण दर नए मामलों की संख्या बढ़कर 17,22,497 हो गई है, जबकि मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 25,387 हो गई है. इस बीच, दिल्ली की संक्रमण दर 27.99 प्रतिशत है, जो रविवार को 27.87 प्रतिशत से मामूली ज्यादा है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सक्रिय कोविड मामलों में भी 89,819 मामलों से लगभग 6,000 मामलों की गिरावट के साथ 83,982 मामले दर्ज किए गए.
More Related News
