
Delhi में खत्म हुई Covaxin की डोज, वैक्सीनेशन पर पड़ेगा ये बड़ा असर
Zee News
दिल्ली में 7 जून को 66,082 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई है. जिसमें से 33,696 लोगों को पहली और 32,386 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई.
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र की श्रेणी के लिए कोवैक्सीन की डोज 8 जून को लगभग खत्म हो गईं. सरकारी अस्पतालों और वैक्सीनेशन केंद्रों पर कोवैक्सीन का टीकाकरण 9 जून से बंद रहेगा. दिल्ली में 45 वर्ष से अधिक उम्र की श्रेणी के लिए आज सुबह तक 5.50 लाख वैक्सीन की डोज उपलब्ध थीं. जिनमें 5.44 लाख कोवीशील्ड और 8 हजार कोवैक्सीन की डोज शामिल थीं. उन्होंने कहा कि दिल्ली के 70 वार्डों में जहां वोट वहीं वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई है. इसके तहत जहां पर व्यक्ति वोट डालने जाता है, उसी बूथ पर उनके लिए वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है. केजरीवाल सरकार की टीमें बूथ के हिसाब से लोगों के पास जा रही हैं और 45 वर्ष से अधिक उम्र के जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई हैं. उनके लिए स्लॉट बुक कर रही है. विधायक ने कहा कि 18 से 44 वर्ष के युवाओं के लिए कोवैक्सीन की डोज उपलब्ध हैं.More Related News
