
Delhi में कोरोना के बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुलाई विशेष बैठक
NDTV India
दिल्ली में कोरोनावायरस के नए मामलों में फिर तेजी दिख रही है. बुधवार को दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,819 नए मामले सामने आए थे जबकि 11 मरीजों की मौत हो गई थी.
Delhi Coronavirus Cases :राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंतित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विशेष बैठक बुलाई है. मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार शाम 4 बजे बैठक होगी जिसमें स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ संबंधित विभागों के सभी अधिकारी मौजूद होंगे. कोरोना से निपटने की कार्य योजना, वैक्सीनेशन, कंटेनमेंट जोन, अस्पतालों के बेड प्रबंधन आदि की समीक्षा के लिए यह बैठक बुलाई गई है. संबंधित विभागों के अधिकारियों को कोरोना से निपटने के लिए विस्तृत प्लान के साथ बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है.











