
Delhi में इलाज करा रहे अफगान मरीजों को सता रही अपने परिवारों की फिक्र, वापस लौटने पर मारे जाने का डर
Zee News
वसीम अफगानिस्तान (Afghanistan) के मजारे शरीफ से दिल्ली आए हैं. सरकारी नौकरी करने वाले वसीम को समझ नहीं आ रहा है कि वो खुशकिस्मत हैं या बदकिस्मत. अपनी 63 साल की मां के दिल की सर्जरी के लिए ये 8 अगस्त को दिल्ली के एस्कॉर्टस अस्पताल आए.
नई दिल्ली: वसीम अफगानिस्तान (Afghanistan) के मजारे शरीफ से दिल्ली आए हैं. सरकारी नौकरी करने वाले वसीम को समझ नहीं आ रहा है कि वो खुशकिस्मत हैं या बदकिस्मत. अपनी 63 साल की मां के दिल की सर्जरी के लिए ये 8 अगस्त को दिल्ली के एस्कॉर्टस अस्पताल आए. ऑपरेशन हो चुका है, मां भी अब ठीक हो रही हैं. हालांकि अफगानिस्तान के हालात देखकर ये समझ नहीं पा रहे हैं कि वापस जाएं या यहीं रुक जाएं. इनकी पत्नी और बच्चे मजारे शरीफ में अपने घर में हैं. अभी तक सुरक्षित हैं लेकिन हर पल जान का डर बना हुआ है. सरकारी नौकरी में लगे लोगों और उनके परिवार वालों को तालिबानी (Taliban) ढूंढ ढूंढ कर निकाल रहे हैं.More Related News
