
Delhi: बारिश के कारण गर्मी से मिली राहत, राजधानी में जलभराव से Traffic Jam
Zee News
1 जून से 30 सितंबर तक की बारिश (Rain) मॉनसून सीजन की बारिश कहलाती है. अभी तक दिल्ली के किसी भी जिले में सामान्य बारिश तक नहीं हुई है. फिर भी विभाग का कहना है कि इस साल मॉनसून (Monsoon) सामान्य रहेगा.
नई दिल्ली: दिल्ली में करीब लंबे इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को दस्तक दी, इसके बाद आज बुधवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो रही है. दिल्ली में मॉनसून (Monsoon) की बारिश से मौसम (Weather) सुहाना हो गया है. मौसम विभाग (IMD) ने फिलहाल दिल्ली और आस-पास में लगातार बारिश (Rain) का अनुमान जताया है. IMD ने अपने आज के पूर्वानुमान में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी बारिश (Rain) की संभावना जताई है. वहीं, मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी होने के साथ हाईटाइड (High Tide) की चेतावनी जारी की गई है. | Delhi: The national capital receives heavy rainfall, visuals from outside 7 LKM. Southwest has covered the entire country, including Delhi. दिल्ली में बारिश से एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में पानी भरने (Waterlogged) से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है. इसी वजह से राजधानी के कई इलाकों में जगह जाम लगना शुरू हो गया है.More Related News
