
Delhi: पद संभालते ही एक्शन में दिखे नए पुलिस कमिश्नर Balaji Srivastava, टीम के साथ की चेकिंग
Zee News
Delhi Police New Commissioner: दिल्ली पुलिस कमिश्नर बालाजी श्रीवास्तव ने बीती रात दिल्ली के कई इलाकों का दौरा किया. उन्होंने लाल क़िला और गाजीपुर बॉर्डर की सुरक्षा का जायजा भी लिया.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की कमान संभालने के तीसरे दिन दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बालाजी श्रीवास्तव ने रात के वक्त सड़कों पर उतर कर चेकिंग की. चेकिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर ने सेंट्रल दिल्ली के दरियागंज, पूर्वी दिल्ली के मंडावली, आर. के. पुरम और साउथ कैंपस थाने का दौरा किया. इस दौरान पुलिस कमिश्नर दिल्ली पुलिस की तमाम पिकेट पर गए. नए कमिश्नर ने पुलिस स्टेशन में ई-एफआईआर के बारे में बताया. उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से बात भी की.More Related News
