
Delhi: दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों में भी अब हो सकेगा ब्लैक फंगस के मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन
NDTV India
केजरीवाल की दिल्ली सरकार ने दिल्ली आरोग्य कोष की कैशलेस स्कीम में ब्लैक फंगस को भी शामिल किया है. सरकारी अस्पतालों में अगर ब्लैक फंगस के ऑपरेशन के लिए 7 दिन बाद की तारीख मिलती है, तो कोई भी दिल्ली सरकार के पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन करा सकता है,
अब दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों में भी होगा ब्लैक फंगस का निःशुल्क ऑपरेशन हो सकेगा. अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार ने दिल्ली आरोग्य कोष की कैशलेस स्कीम में ब्लैक फंगस को भी शामिल किया है. सरकारी अस्पतालों में अगर ब्लैक फंगस के ऑपरेशन के लिए 7 दिन बाद की तारीख मिलती है, तो कोई भी दिल्ली सरकार के पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन करा सकता है, लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए दिल्ली का नागरिक होना अनिवार्य है. मरीज के पास दिल्ली का वोटर कार्ड होना चाहिए.











