
Delhi: दरांती से गला काटा, चाकू से फाड़ दिया पेट; दल्लूपुरा में 66 साल की महिला का बेरहमी से Murder
Zee News
पूर्वी दिल्ली (Delhi) के दल्लूपुरा गांव (Dallupura Village) में एक वहशी दरिंदे ने 66 साल की एक बुजुर्ग महिला (Woman) की बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी.
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली (Delhi) के दल्लूपुरा गांव (Dallupura Village) में एक वहशी दरिंदे ने 66 साल की एक बुजुर्ग महिला (Woman) की बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी. आरोपी ने महिला के गले पर दरांती से वार करने के अलावा उनके पेट पर चाकू के कई वार किए. आरोपी ने महिला का पूरा पेट फाड़ दिया गया. इसके बाद भी आरोपी ने महिला के दोनों पैर भी काटने के प्रयास किए. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. महिला का बेटा दोपहर के समय घर पहुंचा तो उसने कमरे में मां को निवस्त्र खून से लथपथ पाया. फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए.More Related News
