
Delhi: घर से बाहर निकालने पर पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, खून से सना चाकू लेकर थाने पहुंचा पति
NDTV India
इसी बात से नाराज समीर ने शबाना की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. इस दंपत्ति के 21 और 17 साल के दो बच्चे भी हैं. जिनके बयान पुलिस ने दर्ज किए हैं.
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, हत्या के बाद आरोपी मंगोलपुरी थाने में खून से सना चाकू लेकर पहुंचा. उसके कपड़े खून से सने हुए थे. 45 साल के शख्स समीर ने पुलिस को बताया कि वह मंगोलपुरी इलाके का रहने वाला है और उसने अपनी बीवी का कत्ल कर दिया है. पुलिस ने समीर नाम के इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले कि पुलिस समीर के घर पहुंचती है, पड़ोसी समीर की पत्नी शबाना को बुरी तरह घायल हालत में संजय गांधी हॉस्पिटल लेकर जा चुके थे, जहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया.More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












