
Delhi के अंडरपास में भरे पानी को देख भड़के नेता प्रतिपक्ष, CM Kejriwal पर बोला हमला
Zee News
BJP Leader Attacks CM Arvind Kejriwal: नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सीएम केजरीवाल तो जयपुर में और डिप्टी सीएम आगरा में हैं. सीएम केजरीवाल दिल्ली पर ध्यान दो.
नई दिल्ली: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने दिल्ली की तुगलकाबाद विधान सभा में अंडरपास में भरे बारिश के पानी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि अपने विधान सभा क्षेत्र बदरपुर जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है. तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र से अपने विधानसभा क्षेत्र बदरपुर जाने के लिए लेना पड़ रहा है नाव का सहारा! क्या यही है केजरीवाल की वर्ल्ड क्लास सिटी! बीजेपी विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने ट्वीट कर कहा, 'तुगलकाबाद विधान सभा क्षेत्र से अपने विधान सभा क्षेत्र बदरपुर जाने के लिए लेना पड़ रहा है नाव का सहारा! क्या यही है केजरीवाल की वर्ल्ड क्लास सिटी!'More Related News
