
Delhi: केजरीवाल ने लॉन्च की स्कीम, कोरोना से जान गंवाने वालों के परिवार को मिलेंगे 50 हजार रुपये
Zee News
Mukhyamantri Covid Family Economic Scheme: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हम लोगों की दर्खास्त करने का इंतजार नहीं करेंगे, बल्कि दिल्ली सरकार के नुमाइंदे उनके घर जाकर खुद फार्म भरवाएंगे.
नई दिल्ली: दिल्ली में सीएम कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता' स्कीम की शुरुआत की गई है. इस स्कीम के तहत कोरोना से जान गंवाने वाले हर शख्स के परिवार को एकमुश्त 50 हजार रुपए की रकम दी जाएगी. साथ ही उनपर इंहिसार करने वाले को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे. अनाथ हुए बच्चों को भी 25 साल की उम्र तक हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हम लोगों की दर्खास्त करने का इंतजार नहीं करेंगे, बल्कि दिल्ली सरकार के नुमाइंदे उनके घर जाकर खुद फार्म भरवाएंगे. सीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि ये सरकारी नुमाइंदे कागजों में कमियां नहीं निकालेंगे. अगर कागज पूरे नहीं हैं, तो उसे बनवाने की जिम्मेदारी भी इन नुमाइंदों की होगी.More Related News
