
Delhi की सड़कों पर ड्राइविंग करने वालों के लिए ज़रूरी ख़बर, जान लें नए नियम, नहीं तो भरना होगा फाइन
Zee News
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, ज़्यादातर सड़कों पर कार के लिए स्पीड लिमिट 60-70km/hr तय की गई है.
नई दिल्ली: कौमी दारुल हुकूमत दिल्ली की सड़कों पर गाड़ियों के दौड़ने के लिए मरकज़ी हुकूमत (Central Government) ने ज़्यादा से ज़्यादा स्पीड लिमिट तय करते हुए नया नोटिफिकेशन जारी किया है. इस स्पीड लिमिट की ख़िलाफ़ वर्ज़ी करने पर भारी जुर्माना देना पड़ सकता है. स्पीड लिमिट से ऊपर चले तो कटेगा चालान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, ज़्यादातर सड़कों पर कार के लिए स्पीड लिमिट 60-70km/hr तय की गई है. जबकि दो पहिये वाली गाड़ियों (Two Wheeler) के लिए ज़्यादा स्पीड लिमिट 50-60km/hr तय की गई है. इसके अलावा बस, टेम्पो और तीन पहिये वाली गाड़ियों के लिए के लिए ज़्यादा से ज़्यादा स्पीड लिमिट 40km/hr तय कर दी गई है.More Related News
