
Delhi की सड़कों पर ड्राइविंग करने वाले हो जाए सावधान! बदल गए हैं 'Speed Limit' के नियम
Zee News
केंद्र सरकार (Central Government) ने दिल्ली (Delhi) की सड़कों पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट (Speed Limit) तय कर दी है. अगर आप इन नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाते हैं तो आपसे भारी जुर्माना वसूला जा सकता है.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) की सड़कों पर गाड़ी चलाना अब आसान नहीं रहेगा. क्योंकि अब आपको सड़क के साथ-साथ कार के स्पीडोमीटर पर भी नजर रखनी होगी. केंद्र सरकार (Central Government) ने गुरुवार को दिल्ली में गाड़ियों की स्पीड लिमिट (Speed Limit in Delhi) तय कर दी है. इस स्पीड लिमिट का उल्लंघन करने पर आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) के नए नोटिफिकेशन के अनुसार, ज्यादातर सड़कों पर कार के लिए स्पीड लिमिट 60-70km/hr तय की है. जबकि दो पहिया वाहनों (Two Wheeler) के लिए अधिकतम स्पीड लिमिट 50-60km/hr तय की गई है. इसके अलावा बस, टेम्पो और तीन पहिया वाहनों के लिए 40km/hr की अधिकतम स्पीड लिमिट तय कर दी गई है.More Related News
