
Delhi: एक ही घर में मिली परिवार के 4 सदस्यों की लाश, इलाके में फैली सनसनी
Zee News
मामला सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर इसकी जांच कर रही है और इस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के रोहिणी (Rohini) इलाके में गुरुवार को एक ही खानदान के चार लोगों की लाश बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, चारों एक ही परिवार से थे. उनमें एक शख्स की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली. जबकि पत्नी और उसके दो बच्चे बेड पर मुर्दा पाए गए. उम्मीद जताई जा रही है कि पति ने पहले अपनी पत्नी और और दोनों बच्चों का मारा, फिर वह खुद फांसी के फंदे से लटक गए.More Related News
