
Dehradun: गुजर रही थी गाड़ियां, अचानक भरभराकर गिर गया पुल और बह गईं कई गाड़ियां
Zee News
उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद राजधानी देहरादून को ऋषिकेश से जोड़ने वाला सबसे महत्वपूर्ण रानीपोखरी पुल उस वक्त टूट गया है, जब पुल से गाड़ियां गुजर रही थी और इस वजह से कुछ गाड़ियों के बहने की भी आशंका हैं.
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को ऋषिकेश से जोड़ने वाला सबसे महत्वपूर्ण रानीपोखरी पुल टूट गया है, जिसके कारण से देहरादून से ऋषिकेश जाने वाला यातायात पूरी तरीके से बाधित हो गया. यह हादसा अचानक हुआ जब पुल से गाड़ियां गुजर रही थी. इस वजह से कुछ वाहन अभी उसमें फंसे हुए है. नेशनल हाईवे (National Highway) पर स्थित रानीपोखरी पुल काफी महत्वपूर्ण है, जो देहरादून से ऋषिकेश को जोड़ता है और इस पर काफी ट्रैफिक भी रहता है. उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है ऐसे में मैदानों में भी बरसाती नदी नालों का जलस्तर बढ़ जाता है.More Related News
