
Defence Sector में Innovation के लिए Rajnath Singh ने दी 499 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी
Zee News
देश को रक्षा उपकरणों के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए और इनोवेशन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 499 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है.
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने अगले 5 सालों में रक्षा क्षेत्र में रिसर्च और इनोवेशन करने के लिए करीब 499 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है. रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि रक्षा क्षेत्र (Defence Sector) में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य पाने के मकसद से करीब 300 स्टार्टअप, लघु, छोटे और मध्यम उद्योगों (MSMEs) और व्यक्तिगत अन्वेषकों (innovators) को आर्थिक मदद देने के लिए इस बजट का इस्तेमाल किया जाएगा. यह योजना सैन्य उपकरणों और हथियारों के आयात में कमी लाने और भारत को डिफेंस मैन्यूफेक्चरिंग का केंद्र बनाने की सरकार की कोशिश का हिस्सा है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अगले 5 सालों के लिए इनोवेशंस फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (iDEX)-डिफेंस इनोवेशन ऑर्गेनाइजेशन (DIO) के लिए 498.8 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है. 498.8 करोड़ रुपये के इस बजट से करीब 300 स्टार्टअप/एमएसएमई/व्यक्तिगत अन्वेषकों और 20 साझेदार संगठनों को वित्तीय मदद मुहैया कराई जाएगी.'More Related News
