
Defamation case: जावेद अख्तर ने ट्रांसफर याचिका का किया विरोध, कंगना पर साधा निशाना
Zee News
रनौत ने पिछले महीने चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में एक अर्जी दाखिल कर अख्तर की मानहानि संबंधी शिकायत पर किसी और अदालत में सुनवाई करने की गुज़ारिश की थी.
मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने शुक्रवार को मुंबई की अदालत में दाखिल जवाब में कहा कि उनकी ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले (Defamation case) को ट्रांसफर करने के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की अर्जी में कोई 'गुण नहीं है' और इसका मकसद सुनवाई के अमल में देरी करना है.
रनौत ने पिछले महीने चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में एक अर्जी दाखिल कर अख्तर की मानहानि संबंधी शिकायत पर किसी और अदालत में सुनवाई करने की गुज़ारिश की थी. कंगना ने कहा था कि मजिस्ट्रेट की अदालत के प्रति वह अपना यकीन खो' चुकी हैं क्योंकि उसने जमानती अपराध के मामले में पेश नहीं होने पर वारंट जारी कर बिलवास्ता तौर पर ‘धमकाया’ है.
