
Deaf & Mute World Wrestling में हिस्सा लेने Istanbul नहीं पहुंच सकी भारतीय टीम, जानिए वजह
Zee News
Indian Mute Wrestling Team: सालों की मेहनत, महीनों की प्रैक्टिस और देश के लिए मेडल जीतने के हजारों सपने लिए भारतीय खिलाड़ियों की टीम तुर्की (Turkey) सरकार के एक फैसले की वजह से अटक गई. उम्मीद अभी बाकी हैं क्योंकि कोच ने सरकार से दखल देने की मांग की है.
नई दिल्ली: उम्मीदों को सूटकेस में भरकर मूक बधिर 13 खिलाड़ियों का ये दल भारत के लिए कुश्ती (Wrestling) में मेडल लाने के इरादे से निकला था. जो दिल्ली के एयरपोर्ट से टर्की के इस्तानबुल एयरपोर्ट (Istanbul Airport, Turkey) की उड़ान भरने से महरुम रह गया. टर्की की सरकार के नए नियम के मुताबिक 1 जुलाई से भारत, नेपाल, श्रीलंका, ब्राजील और साउथ अफ्रीका से आने वाली उडानें रद्द कर दी गई हैं. वहीं अगर दूसरे देश से होकर भारत से कोई आता है तो उसे 14 दिन के लिए क्वारंटीन करना होगा. अब इसी नए नियम के पेंच में फंस गए हैं ये खिलाड़ी. इन खिलाड़ियों को टर्की में होने वाली DEAF AND MUTE WORLD WRESTLING चैंपियनशिप में हिस्सा लेना था. कुश्ती की ये प्रतियोगिता टर्की में 2 से 8 जुलाई तक होनी है. यानी नए नियम के तहत खिलाड़ी वहां किसी तरह पहुंच भी गए तो खेल नहीं पाएंगे.More Related News
