
Darbhanga: राहुल हत्याकांड मामले में एसपी से मिले परिजन, कहा-हमें न्याय चाहिए
Zee News
Darbhanga Crime News: शनिवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर के पास काम करने वाले युवक की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. युवक राहुल कुमार नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ले का रहनेवाला था.
Darbhanga: दरभंगा शहर के मिर्जापुर निवासी राहुल हत्याकांड मामले में राहुल के परिजन आज एसपी बाबूराम से मिले. इसके बाद परिजन न्याय के प्रति आश्वस्त दिखे. परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए, इस हत्याकांड में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. कल परिजनों ने दरभंगा शहर के एक चिकित्सक पर मजदूरी का पैसा मांगने पर पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था. वहीं, एसएसपी बाबूराम ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. परिजन के सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी. दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा.More Related News
