
Danapur: संपत्ति विवाद में Kidnapp कर भाई ने की भाई की हत्या, सब 'हैरान'
Zee News
Danapur News: अपहरणकर्ताओं ने अपहरण के बाद ही दोनों भाइयों कि हत्या कर शव को बोरे में डालकर एक को पुनपुन नदी के पास सोन केनाल और दूसरे को जानीपुर थाना क्षेत्र के धराई चक में रोड किनारे फेंक दिया था.
Danapur: बिहार के दानापुर जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां नेउर के मखदुमपुर में बीते तीन दिनों से अपहृत दो भाई अनीश कुमार और शिवम कुमार की निर्मम हत्या कर दी गई है. अपहरण कर हत्या करने वाले कोई और नहीं बल्कि, दोनों मासूमों के सौतेले भाई सौरभ और गुलसन बताए जाए रहे है. घटना कि सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों अपहरणकर्ताओं के साथ साजिश राज नेवाली सौतेली मा को भी गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने अपहरण के बाद ही दोनों भाइयों कि हत्या कर शव को बोरे में डालकर एक को पुनपुन नदी के पास सोन केनाल और दूसरे को जानीपुर थाना क्षेत्र के धराई चक में रोड किनारे फेंक दिया था. जिसे पुलिस ने बरामद किया है. यह बरामदगी दोनों अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद हुई है.More Related News
