
Daily Horoscope 14 June 2021: राशिफल में जानें महादेव को प्रसन्न करने के उपाय, सुधर जाएगी जिंदगी
Zee News
Daily Horoscope 14 June: सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए भी जाना जाता है. आज के दिन ओम नम: शिवाय का जाप करें. भगवान बहुत भोले हैं जो सिर्फ एक लोटा जल और बेलपत्र से भी प्रसन्न हो जाते हैं. राशिफल (Daily Horoscope 14 June 2021) में जानिए आज आपका दिन कैसा बीतेगा.
नई दिल्ली: ज्योतिष विद्या के अनुसार, सोमवार भगवान शंकर यानी महादेव का दिन होता है. आज विशेष रूप से भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए. ज्योतिषाचार्य बेजान दारुवाला के पुत्र चिराग के अनुसार, महादेव भक्तों के सारे कष्ट हर लेते हैं. भगवान बहुत भोले हैं जो सिर्फ एक लोटा जल और बेलपत्र से भी प्रसन्न हो जाते हैं. राशिफल (Daily Horoscope 14 June 2021) में जानिए आज आपका दिन कैसा बीतेगा. मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज सहकर्मियों के बीच आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है. व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी. आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी. आपकी आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ के नए रास्ते भी मिलेंगे.More Related News
