
'CWC की मीटिंग में सरदार पटेल को कहे गए अपशब्द', बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप
Zee News
बीजेपी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि विपक्ष भ्रम की राजनीति कर रहा है. कांग्रेस जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भ्रम फैला रही है. अखबारों में आज छापा गया है.
नई दिल्ली: बीजेपी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि विपक्ष भ्रम की राजनीति कर रहा है. कांग्रेस जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भ्रम फैला रही है. अखबारों में आज छापा गया है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में तरीक हामिद कारा ने कहा कि नेहरू ने जम्मू-कश्मीर को भारत में शामिल किया जबकि सरदार पटेल जिन्ना के साथ मिलकर कश्मीर को भारत से अलग रखने की कोशिश कर रहे थे. जम्मू-कश्मीर आज भारत के साथ है तो सिर्फ और सिर्फ नेहरू के कारण है.
संबित पात्रा ने कहा कि जब सीडब्ल्यूसी की बैठक में सरदार पटेल को एक विलेन के रूप में पेश किया जा रहा था तो क्या सोनिया गांधी ने इसको रोकने की कोशिश की? कांग्रेस में चाटुकारिता की पराकाष्ठा है. एक परिवार ने सब कुछ किया और बाकी ने कुछ नहीं किया. कांग्रेस ने सरदार पटेल को जिन्ना के साथ जोड़कर पाप किया है.
