)
CRPF के मंच से शाह की दहाड़, बोले-अब लाल आतंक का पैकअप तय; 31 मार्च की डेडलाइन का काउंटडाउन शुरू!
Zee News
Amit Shah on Naxalism: गृहमंत्री अमित शाह ने असम में 87वीं सीआरपीएफ परेड के दौरान दोहराया कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ और कोबरा बल ने इस अभियान में अहम भूमिका निभाई है. साथ ही अवैध घुसपैठियों पर भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
Amit Shah on Naxalism: भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले 8 महीने देश में नक्सलवाद के खिलाफ जंग छेड़ रखी है. उन्होंने छत्तीसगढ़ में जो, फिलहाल नक्सलवाद की राजधानी है में कहा था कि 31 मार्च को देश से नक्सलवाद जड़ से खत्म हो जाएगा. अपने इस वादे को पूरा करने के लिए गृहमंत्री ने पूरी ताकत झोंक दी है. अब उनकी दी हुई डेडलाइन करीब है. अहम बात ये है कि अमित शाह छत्तीसगढ़ में किया हुआ वादा भूले नहीं है. इसका जिक्र उन्होंने सीआरपीएफ के 87वें परेड समारोह में किया.
More Related News
