
Crime: गला घोंटकर युवती की हत्या, बोरे में भर फेंकने वाला था शव, ऐसे हुआ अरेस्ट
Zee News
एक युवक ने अपने ही मकान में एक युवती की गला घोंटकर उसे मार डाला. युवक मृतका के शव को बोरे में भर कर ठिकाने लगाने ही वाला था, तब तक पुलिस ने पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
नीरज जैन/अशोकनगर: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है.जहां एक युवक ने अपने ही मकान में एक युवती की गला घोंटकर उसे मार डाला.मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के राजश्री होटल के पास का है.बीती शाम करीब 5 बजे युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक युवक मृतका के शव को बोरे में भर कर ठिकाने लगाने ही वाला था, तब तक पुलिस ने पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
कोतवाली टीआई, SDOP, एफ एस एल अधिकारी सहित पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू की.युवक का नाम राहुल शर्मा है और उसने युवती के ही दुपट्टे से ही उसका गला घोंटकर हत्या की है. मारने से पहले युवती के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है.
