
Covod-19: लोकसभा स्पीकर Om Birla कोरोना संक्रमित, AIIMS में चल रहा है इलाज
Zee News
दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) ने रविवार को एक बयान जारी करते हुए बताया कि ओम बिरला (Om Birla) की हालत स्थिर है और उनके सभी प्रमुख अंग एकदम सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं. गौरतलब है कि 19 मार्च को उनकी कोरोना वायरस (Coronavirus) टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.
नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोना वॉयरस (Covid-19) से संक्रमित हो गए हैं. आपको बता दें कि स्पीकर ओम बिरला की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट 19 मार्च को पॉजिटिव आई थी. जिसके अगले दिन उन्हें एम्स (AIIMS) अस्पताल के कोविड सेंटर में दाखिल कराया गया था. जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. दिल्ली स्थित एम्स ने रविवार को एक बयान जारी करते हुए बताया कि ओम बिरला की हालत स्थिर है और उनके सभी प्रमुख अंग एकदम सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं. एम्स के मीडिया एंड प्रोटोकॉल डिविजन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि ओम बिरला की कोरोना रिपोर्ट 19 मार्च को पॉजिटिव आई थी.More Related News
