
Covishield की एक डोज ही काफी, दूसरे की नहीं जरूरत!
Zee News
कोविड वैक्सीन ट्रैकर प्लेटफॉर्म से डेटा एकत्र करने के बाद कोविशील्ड (Covisheild) को सिंगल डोज वैक्सीन बनाने पर विचार किया जा रहा है. अगर ऐसा हुआ तो कोविशील्ड की दो की जगह एक ही वैक्सीन लगेगी.
नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की कमी की खबरों के बीच 'सिंगल शॉट वैक्सीनेशन' पर भी विचार किया जा सकता है. Covid-19 वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की वैक्सीन Covisheild भविष्य में सिंगल शॉट वैक्सीन बनाई जा सकती है. फिलहाल देश में कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों की दो डोज दी जा रही हैं. इसके अलावा 'वैक्सीन मिक्सिंग' पर भी एक स्टडी की जा रही है. बदा दें, जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson), स्पूतनिक लाइट (Sputnik Light) और कोविशील्ड वैक्सीन (Covisheild) एक ही प्रक्रिया और फॉर्मूले से बने हैं. जॉनसन एंड जॉनसन और स्पूतनिक लाइट सिंगल डोज की ही वैक्सीन हैं. ऐसे में यह आकलन किया जा रहा है कि एक ही तरह के प्रोसेस से तैयार की गई कोविशील्ड वैक्सीन का भी सिंगल शॉट प्रभावी रह सकता है या नहीं? यानी अभी जो कोविशील्ड की दो डोज दी जा रही हैं उसके स्थान पर केवल एक शॉट ही दिया जाए, ये भी संभव हो सकता है. इस स्टडी के सकारात्मक परिणाम मिले तो निश्चित ही टीकों की किल्लत से राहत मिलेगी.More Related News
