
'Covid Safety Helmet' करेगा वायरस का काम तमाम, छठी क्लास की बच्ची ने किया इजाद
Zee News
कोरोना सेफ्टी हेलमेट (Corona Safety Helmet) की रेंज अभी तीन मीटर तक ही है. यह अभी प्रोटाटाइप बनाया गया है. इसे बनाने में करीब 1500 रूपये का खर्च आया है. सिस्टम अगर यातायात विभाग प्रयोग करेगा तो कारगर सिद्ध होगा.
वाराणसी: कोरोना महामारी (Coronavirus) को रोकने और इसके बचाव के लिए लगातार नए-नए शोध हो रहे हैं. इसी बीच वाराणसी में छठी क्लास में पढ़ने वाली अपेक्षा ने कोरोना सेफ्टी हेलमेट (Corona Safety Helmet) इजाद किया है जो लोगों की सुरक्षा के साथ उन्हें मेडिकल इमरजेंसी में भी मदद करेगा. उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कक्षा 6 की 12 वर्षीय छात्रा ने एक कोरोना सेफ्टी हेलमेट (Corona Safety Helmet) बनाया है. ये हवा में वायरस को सैनिटाइज करके खत्म करने में सक्षम है. उन्होंने बताया कि हेलमेट के दाएं ओर आईआर सेंसर लगे हुए हैं. सेंसर के सामने कोई भी ऑब्जेक्ट आएगा तो हेलमेट में लगा सैनिटाइजर फॉग सिस्टम ऑन हो जाएगा. जिससे उसके सामने पड़ने वाले व्यक्ति को सैनिटाइज कर देगा. इसके अलावा एक डिग्गी या गाड़ी के हैंडल में भी सेट किया जा सकता है, जिससे आस-पास व्यक्ति के आने पर यह ऑटोमैटिक आपको सैनिटाइज कर देगा.More Related News
