Covid-19 Vaccine: रूस से स्पूतनिक वी टीके की 30 लाख खुराक की खेप हैदराबाद पहुंची
NDTV India
रूस द्वारा निर्मित कोविड-19 रोधी टीके स्पूतनिक वी की 30 लाख खुराक की एक खेप मंगलवार को यहां हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची. जीएमआर हैदराबाद एयर कार्गो (जीएचएसी) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, रूस से विशेष चार्टर विमान आरयू-9450 के जरिए मंगलवार को तड़के तीन बजकर 43 मिनट पर स्पूतनिक वी टीके की 30 लाख खुराक यहां पहुंची.