
Covid-19 Vaccination : वैक्सीन की खुराक देने में भारत ने US को भी पछाड़ा, दी जा चुकी हैं 32.36 करोड़ डोज़
NDTV India
Covid-19 Vaccination : वैक्सीन की खुराक देने में भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है, वो भी तक जब भारत में टीकाकरण अभियान करीब एक महीने बाद शुरू हुआ था. इतना ही नहीं, इस मामले में भारत ब्रिटेन, इटली, जर्मनी और फ़्रांस से भी आगे चल रहा है.
India Vaccination Drive : भारत में कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन की मुहिम लगातार तेज और व्यापक करने की कोशिशें हो रही हैं. इस क्रम में भारत के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वैक्सीन की खुराक देने में भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है, वो भी तक जब भारत में टीकाकरण अभियान करीब एक महीने बाद शुरू हुआ था. इतना ही नहीं, इस मामले में भारत ब्रिटेन, इटली, जर्मनी और फ़्रांस से भी आगे चल रहा है.











