
Covid-19 Updates: 24 घंटे में देशभर में आए कोरोना के 1.53 लाख नए केस, 3129 मरीजों की हुई मौत
Zee News
Covid-19 Updates: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर कम होने लगी है और देशभर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1.53 लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 3129 लोगों की मौत हुई है.
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Coronavirus 2nd Wave) की दूसरी लहर अब धीरे-धीरे कम होने लगी है और नए मामलों में भारी कमी आई है. इसके साथ ही मौत के आंकड़े भी घटे हैं. पिछले 24 घंटे में देशभर में कोविड-19 (Covid-19 in India) के 1.53 लाख नए केस सामने आए हैं और 3129 मरीजों की मौत हुई है, जबकि इससे पहले रविवार (30 मई) को जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में 1.65 लाख नए मामले दर्ज किए गए थे और 3460 मरीजों की मौत हुई थी. वर्ल्डोमीटर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में भारत में 1 लाख 53 हजार 485 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए है, जबकि इस दौरान 3129 लोगों की जान गई. इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 80 लाख 46 हजार 957 हो गई है, जबकि 3 लाख 29 हजार 127 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.More Related News
